फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। बाल विकास परियोजना अधिकारी दुबहड़ सुजीत कुमार सिंह ने चंद्रपुरा, रघुनाथपुर और बेला गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण और साफ-सफाई का जायजा लिया। अभिलेखों के रखरखाव और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की। सीडीपीओ ने कार्यकर्ताओं को नियमित उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से देने को कहा। सिंह ने कुपोषण मुक्त समाज में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। सुजीत कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ता पर विभागीय कार्रवाई होगी। इस मौके पर सुपरवाइजर नेहा सिंह, अनिता शर्मा और संगीता देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें