बलिया। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने शुक्रवार को नगरा में काफी दिनों से बगैर लाइसेंस के चल रही एक दवा दुकान को बंद कराते हुए करीब 60 हजार रुपये की दवा को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर उक्त दवा की दुकान पर छापा मारा गया। दुकानदार के पास दवा की दुकान चलाने का लाइसेंस नहीं था। यह दुकान काफी दिनों से चल रही थी। इस दुकान से दो दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही करीब 60 हजार दवाओं को जब्त किया गया है। पुलिस के सहयोग से जब्त दवाओं को और दुकानदार को नगरा थाना लाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पांडेय भी रहे।