फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमित जगह में ही सही, पार्क को बेहतर बनाने की होगी पहल: जिलाधिकारी

विज्ञापन
बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक पार्क का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही साथ में अन्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शुक्रवार को बसंतपुर स्थित पक्षी विहार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पक्षी बिहार में स्थित पार्क को बेहतर करने के लिए पहल की जाएगी। कम से कम सीमित जगह में ही सही, पर पार्क को बेहतर स्वरूप देने का प्रयास होगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सुरहाताल के बाहरी एक किमी का एरिया इको सेंसिटिव जोन में है। इसमें किसी भी तरह का आवासीय या वाणिज्यिक निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। वन विभाग और बसंतपुर पुलिस चौकी को इस पर नजर रखने व ऐसा कहीं कुछ हो तो तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया। पक्षी विहार भ्रमण के बाद वापसी के समय जिलाधिकारी ने देखा कि सड़क के किनारे मिट्टी भरकर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव को निर्देश दिया कि तहसील सदर से समन्वय बनाकर जिम्मेदार अफसर के जरिए नोटिस जारी कराएं। अगर इको सेंसिटिव जोन में यह कार्य हो रहा है तो सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरहा ताल के असली स्वरूप को चिह्नित करने के लिए एक सर्वे कराने का प्रयास होगा। इसके लिए ड्रोन के सहारे सर्वे कराया जाएगा। इस ताल को बेहतर बनाने के लिए जो मास्टर प्लॉन बनेगा, उसमें यह काम आएगा। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने पक्षी बिहार में हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें