फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश सही नहीं होने पर उग्र हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उप जिलाधिकारी संत कुमार, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को राजस्व कर्मियों की टीम के साथ चैनपुर गुलौरा में पुलिस चौकी निर्माण स्थल की पैैमाइश कराई। पुराने नक्शे के अनुसार पैमाइश सही नहीं होने पर ग्रामीण उग्र हो जिस पर नापी रोक दी। अधिकारियों ने कहा कि नए नक्शे के अनुसार नापी कराने के बाद पुलिस चौकी का निर्माण शुरू किया जाएगा। चैनपुर निवासिनी तसमीन उस्मानी का कहना है कि जिस भूमि पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है, वह भूमि हमारी है। इस संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद अधिकारियों व राजस्व कर्मियों की टीम ने भूमि की नापी कराना शुरू किया, जिसमें पुलिस चौकी का रकबा ठीक नहीं बैठ पा रहा था। नापी को लेकर शिकायतकर्ता व अधिकारी संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में अधिकारियों ने कहा कि नए नक्शे के अनुसार भूमि की नापी कराई जाएगी। गौरतलब है कि मऊ- बलिया के बॉर्डर पर हाहानाला के पास पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया। उसके बाद पता नहीं किन परिस्थितियों में चैनपुर गुलौरा में भूमि अधिग्रहित किया गया। जिसकी बुधवार को नापी करने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें