फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार के धक्के से मासूम घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार को रिश्तेदारी में आया एक मासूम कार के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नरहीं सीएचसी पहुंचाया गया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।बसंतपुर गांव निवासी सुरेंद्र खरवार की पत्नी के निधन के श्राद्ध कर्म में बिहार से रूद्र खरवार 4 साल पुत्र अमित खरवार अपने परिजनों के साथ आया था। मंगलवार की सुबह एनएच 31 पर लक्ष्मणपुर के तरफ से भरौली जा रही कार ने रूद्र को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था, जिसको गांव वालों ने पकड़कर वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें