उप्र फोटोग्राफर एसोसिएशन तथा यूपी 60 संयुक्त तत्वावधान में नगर से सटे जलालपुर स्थित एक निजी मैरेज हाॅल में एक्सपो का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गणेश शर्मा और जिला प्रभारी इं. अशोक जायसवाल सहित अन्य जनपदों से आए जिला प्रभारियों ने संयुक्त रूप से किया। एक्सपो के उद्देश्य को लेकर बताया गया कि इस तरह के ट्रेड फेयर दिल्ली और मुंबई में ही लगते थे। जहां पर छोटे फोटोग्राफर नहीं जा पाते थे। उन सबकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस तरह का ट्रेड फेयर हो रहा है। इस माैके पर गणेश शंकर शर्मा, वाराणसी जोन प्रभारी अंश कुमार, दिनेश कुमार, संजय जायसवाल, समीउल्लाह शाह, निगम, मुन्ना शर्मा,अनिल कुमार, इंदु पांडेय, रमेश आदि मौजूद रहे।