फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति की बैठक में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। चांददीयर की ग्राम निगरानी समिति की बैठक सोमवार को सिंचाई विभाग के डाकबंगला में हुई। इसमें सदस्यों को प्रवासी लोगों को होम क्वारंटीन कराने के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार प्रसाद ने कहा कि गांव में आने वालों की सूचना एकत्रित करना अनिवार्य है। उन्हें होम क्वारंटीन कराना है। जिनके पास अपने घर में क्वारंटीन रहने के लिए जगह नहीं है उन्हें गांव के प्राइमरी विद्यालयों में स्थान दिया जाए लेकिन उनका खाना उनके घर से आएगा। जिनके घर भोजन की समस्या है, उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से भोजन दिया जाए और खर्च का ब्योरा बनाकर विकास खंड कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव आदि रहे। ख्वासपुर ग्राम प्रधान दशरथ यादव ने भी निगरानी समिति की बैठक कर सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें