फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में नई शिक्षा नीति की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नई शिक्षा नीति के तहत एनसीसी को एक ऐच्छिक विषय के रूप में मान्यता दिए जाने की यूजीसी के निर्णय पर आयोजित वेबिनार में एनसीसी बीएचयू वाराणसी ग्रुप ए के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरिंद्र सिंह के निर्देश पर 90 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी बलिया के कमान अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी। ढाई घंटे तक चलने वाले इस वेबिनार का संचालन कमान अधिकारी स्वयं कर रहे थे। वेबिनार में नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले परिवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यूनिवर्सिटी स्तर पर स्नातक कक्षाओं में एनसीसी को सिक्स सेमेस्टर में विभाजित किया गया है। इसमें कुल 24 क्रेडिट प्वाइंट होंगे। प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में चार प्वाइंट और तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में 10 प्वाइंट और पांचवें और छठे सेमेस्टर में 10 प्वाइंट शामिल हैं। कमान अधिकारी ने बताया कि यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को अपने-अपने स्तर से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करने का निर्देश दिया है। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में कला वर्ग के छात्र वैकल्पिक विषय के रूप में एनसीसी की पढ़ाई कर सकेंगे। सरकार ने 7 अप्रैल 2021 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के भी नियमों में संशोधन भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें