चौकिया मोड़ के समीप स्थित एक निजी हाल में आयोजित हिंदू महा सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि।संव
चौकियामोड़। उभांव-चौकिया मार्ग स्थित मैरिज हाॅल में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया गया। मुख्य वक्ता सहप्रांत कार्यवाहक (गोरक्ष प्रांत) वीरेंद्र ने सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय की संस्कृति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। यदि विश्व कल्याण की कोई बात करता है तो सनातन करता है, हिंदू धर्म करता है। हिन्दू संस्कृति करती है। दुनिया में कोई ऐसा नहीं हैं जो विश्व कल्याण की बात करता हो। इसलिए अपने को कभी कमजोर मत समझिए और आप जो भी ठान लेंगे उसे अवश्य पूरा कर देंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व विधायक गोरख पासवान, दिनेश गुप्ता, मीना, संत भरतदास, जयप्रकाश कुशवाहा, सतीश, आलोक गिरी आदि रहे। संचालन अरविंद गौतम ने किया।