नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बलिदानी नाटक प्रस्तुत क?
- फोटो : BALLIA
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बलिया स्टेशन पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा 18 से 23 जुलाई तक मनाएं गए ऽआजादी की रेल गाड़ी एवं स्टेशनऽ आइकॉनिक सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। नई दिल्ली में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री दर्शन विक्रम जरदोश रहे। इसका सीधा प्रसारण बलिया रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया।
स्कॉउट एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय के संघर्ष व योगदान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मंडल कला समिति के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित देशभक्ती गीतों की प्रस्तुति दी। राहुल भट्ट एवं विशाल मिश्रा ने अपने मधुर स्वरों से दर्शकों में देशप्रेम जगाया। अपर मंडल रेल प्रबन्धक ज्ञानेश त्रिपाठी ने बलिया के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार से बताया। कहा कि आइकॉनिक सप्ताह के समापन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त नहीं हुआ है बल्कि इसकी शुरुआत हुई है। अगले 25 वर्षों तक हम सबको आजादी का अमृतमहोत्सव मानना है, ताकि भावी पीढ़ी अपने इतिहास से सबक ले सके और देश की तरक्की में अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाए। देश की तरक्की का सम्बंध रेलवे की तरक्की से है, जैसे-जैसे रेल बढ़ेगी वैसे-वैसे देश भी आगे बढ़ेगा। मुहिम से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, मंडल विद्युत इंजीनियर आरएन सिंह,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरसी श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।