फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जुलाई से स्टेशनों पर आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन्स’ उत्सव का आयोजन 18 से 23 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से दो स्टेशनों बलिया एवं चौरीचौरा का चयन किया गया है। इन स्टेशनों पर ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आजादी की रेलगाड़ी की पृष्ठभूमि में लोग सेल्फी भी ले पाएंगे।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के बलिया और चौरीचौरा रेलवे स्टेशनों की फ्रीडम स्टेशन के रूप में ब्रांडिंग की जा रही है। दोनों स्टेशनों की भव्य सजावट की जाएगी और डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी। देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक के जरिए आजादी की कहानी सुनाई जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय योगदान और सेनानियों के बारे में बताया जाएगा। इसके तहत 23 जुलाई को उत्सव के अंतिम दिन स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को अपनी कहानी साझा के लिए बुलाया जाएगा। देशप्रेम विषयक वीडियो फिल्म, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो भी होगा। उत्सव के समापन समारोह दिल्ली में 23 जुलाई को होगा। इस दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव किसी एक स्वतंत्रता संग्राम स्टेशन का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें