फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मासूमों के साथ दरिंदगी की घटनाएं बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपनों के बीच बच्चे सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। समाज में छुपे वहशी उन्हें अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। अभी सुखपुरा थाना क्षेत्र में मासूम के साथ कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या के मामले को कुछ ही दिन हुए थे कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना ने सभी को झककोर कर रख दिया है। घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम को किसी दरिंदे ने खेलने के बहाने सुनसान झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद खुद को बचाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरी तरफ इस घटना से अनजान माता-पिता बच्ची को खोजने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

शाम को पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने में जुट गई। दूसरे दिन मंगलवार को घर के चंद कदम दूर झाड़ियों में बच्ची बेसुध हालत में पड़ी मिली। इसकी खबर लगते ही खलबली मच गई। परिजनों ने सांप काटने की आशंका को लेकर कुछ देर झाड़-फूंक कराते रहे। फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होने पर प्रशासन में खलबली मच गई। बच्ची के शरीर पर और भी चोट खरोंच के निशान मिले थे, जो उसके साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रहे थे। पुलिस आरोपी की तलाश में हाथ-पांव मारती रही, निकाय चुनाव होने के कारण अबी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें