बेल्थरारोड में नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण करते ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। सीयर के ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने सोमवार को डफलपूरा और पूरा पतोई में नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान अंचल ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मार्ग निर्माण हो जाने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और आम जनता के मान-सम्मान की रक्षा करने का संकल्प जताया। इस दौरान अंचल ने डफलपूरा में रामप्रकाश यादव के घर से नहर पुलिया तक डेढ़ सौ मीटर और पूरा पतोई में मेन रोड से दलित बस्ती तक तीन सौ मीटर नवनिर्मित मार्ग का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजनाथ यादव, अरुण पासवान, बब्बन यादव, राजकिशोर यादव, बालचंद मौर्य, शशांक सिंह, विजय कुमार, रामाधार यादव, बेचू यादव, द्वारपाल साहनी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।