फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोविड अस्पताल का उद्घाटन और 50 बेड के अस्पताल का होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। जयप्रकाश नगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेलीपैड बनकर तैयार है। मंच सज चुका है। सभा स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। यहां 50 हजार से अधिक लोगों की बैठने की व्यवस्था है। दलजीत टोला गांव के सामने मैदान में आगमन व उनके कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते मंगलवार की सुबह एडीजी रामकुमार,आईजी अखिलेश कुमार, एपी राजकरन नय्यर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किए।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि सुरक्षा में तीन कंपनी पीएसी, 40 सीओ, छह एएसपी, 80 इंस्पेक्टर, 160 दरोगा और एक हजार से ऊपर जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा अभेद्य होगी। बिहार का बार्डर होने के कारण सीमा पर बिहार की ओर से फोर्स तैनात रहेगी। आप किसी भी व्यक्ति की आईडी पूरी गहनता से जांच करेंगे। ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कार्यक्रम स्थल से सटे लाला टोला क्रांति मैदान में आने वाले वाहनों को खड़ा कराएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाए गए 20 बेड के कोविड सेंटर और प्रसव केंद्र का का उद्घाटन करेंगे। वहीं 50 बेड के चिकित्सालय भवन की आधारशिला मुख्यमंत्री रखेंगे। इसका निर्माण 3.25 करोड़ की लागत से होगा। इसको एनपीसीसी (नेशनस प्रोजेक्टस कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन) की ओर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम्य सचिवालय का शुभारंभ और दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुरली छपरा देवनीति सिंह ने बताया कि 30 बेड के सीएचसी के साथ ही 20 बेड को कोविड अस्पताल बन चुका है50 बेड का नया चिकित्सालय भवन बन जाने पर यह सीएचसी 100 बेड की हो जाएगी। मुख्यमंत्री दलजीत टोला स्थित परिषदीय विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के आवास पर जाएंगे। हरिवंश नारायण सिंह अपने आवास पर पहुंच चुके हैं। इसके बाद सभा स्थल पर जाकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर लगभग 3:30 बजे से शुरू होगा जो एक घंटे तक चलेगा।
-
जनपद में डेढ़ घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
बलिया। मुख्यमंत्री के बलिया आगमन का प्रोटोकाल पहुंच गया है। वो गोरखपुर से हेलीकाप्टर 2.55 बजे सिताब दियारा पहुंचें। आधे घंटे तक सिताब दियारा का भ्रमण करेंगे। इसके बाद 3.30 बजे से 4.30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आगे के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें