बांसडीह कस्बा के बड़ी बाजार स्थित मां दुर्गा के मंदिर परिसर में आरओ प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। नगर पंचायत बांसडीह द्वारा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए शुक्रवार को दुर्गा मंदिर पर वार्ड संख्या-14 में आरो प्लांट का लोकार्पण नगर पंचायत बांसडीह अध्यक्ष रेनू सिंह ने किया। रेनू सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय के समस्त कर्मचारी, नगरवासियों, सभासदों एवं दुर्गा कमेटी के सदस्यों को नवरात्र की शुभकामना दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह मंटू, दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, सूर्य प्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र, उदय प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, पवन तिवारी, परशुराम सिंह, शंभू पटेल, झमन सिंह, ईश्वर चंद, प्रवीण सिंह, अरविंद गुप्ता, लुकमान अंसारी, संजीव पटेल, अशोक चांद, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज आदि मौजूद रहे।