नगर के टाउन पालिटेक्निक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अव्वल प्रतिभागियों को मेड?
- फोटो : BALLIA
बलिया। मनुष्य के जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व है। खेलकूद से अनुशासन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए खेलते वक्त प्रत्येक खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उक्त उदगार देवेंद्र नाथ उपाध्याय के हैं। वे मंगलवार को टाउन पॉलीटेक्निक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिधि द्वारा मार्च पॉस्ट की सलामी लेने के बाद प्रतियोगिता प्रारम्भ करने की घोषणा की गई। छात्र/छात्राओं को खेल में शुचिता एवं निष्पक्षता के लिए शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिता में 100 मीटर की लड़कियों की रेस में सीता शर्मा प्रथम, दीपांजली गुप्ता द्वितीय और आनन्दी सिंह तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों की डिस्कस थ्रो में आनन्दी सिंह प्रथम, सीता शर्मा द्वितीय और नेहा वर्मा तृतीय स्थान पर रही।