फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर आरोप लगा महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शिवबिहार कालोनी तिखमपुर में रहने वाली विवाहिता ने संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार की देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पहले एक निजी अस्पताल में विवाहिता को भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित शिवबिहार कालोनी में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला ने आरोप लगाया था कि ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि ये घटना घट गई। वहीं, महिला के पति ने बताया कि पत्नी सास से झगड़ा करती है कि वह उसके पास नहीं रहे। पति चाहता है कि वह उसकी बूढ़ी मां की सेवा करे और उसके साथ रहे। पति ने बताया कि पत्नी के विरुद्ध भी पुलिस से शिकायत की गई है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में उपस्थित होकर लिखित रूप से कहा था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें