फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान और सिद्धू का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना भाई कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज लोगों ने रविवार को नगर के वार्ड आठ में बांसडीह विधानसभा के भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक के नेतृत्व में इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया। नवजोत सिंह के बयान से नाराज लोगों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। अजय शंकर पांडेय कनक ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से ऐसा लग रहा है कि वह भारत पंजाब के नेता नहीं बल्कि पाकिस्तान पंजाब प्रांत के नेता हैं। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में सिद्धू कांग्रेस की एक शाखा पाकिस्तान में भी खोल देंगे। उन्होंने देश विरोधी बयान देने के विरोध में सिद्धू पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। इस मौके पर भाजपा रेवती के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, सभासद शम्भूकांत तिवारी,राजेश गुप्ता, योगेश पाण्डेय, मुनमुन पाण्डेय, झाबर पाण्डेय, नसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें