देवरिया में 1995 में हुई हिंसक घटना में भाकपा माले के प्रदेश नेता रामकिशोर वर्मा सहित 40 लोगों को कैद करने की सजा के खिलाफ पार्टी के राज्य व्यापी प्रतिवाद दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार को पार्टी के नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें अदालत द्वारा सजा पाए भाकपा (माले) नेताओं सहित 40 ग्रामिणों गरीबों को बरी करने के लिए अपने स्तर से कदम उठाने की मांग की गई। वहीं पार्टी नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने शोषण से मुक्ति, अन्याय के खिलाफ गरीबों की आवाज उठाने वाले जनपक्षधर नेताओं को कैद, यह लोकतंत्र और बराबरी के समाज निर्माण की लड़ाई के प्रति अन्याय है। साथ ही जेल व दमन क बल पर विपक्ष को चुप कराने का प्रयास है। उन्होंने माले नेताओं को कैद की सजा को गरीबों की आवाज को कैद करने की कोशिश बताय। वहीं मिर्जापुर जनपद में माले नेताओं को जिला बदर करने की सरकार की तुगलकी फरमान निंदा करते हुए उसे तत्काल वापस करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालाें लक्ष्मण यादव, रमेश बिंद, डीपी सोनी, रमानंद गोंड, राजेश गोंड, मु. खैरूल बसर, अमरजीत, विक्की यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।