फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर दो दुकानों से लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र के दो मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के बेल्थरारोड पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान टीम ने कुंडैल ढाला स्थित भृगुनाथ मिष्ठान भंडार और अमरनाथ स्वीट हाउस से मिठाई का नमूना लिया। इसके अलावा टीम ने अखोप ग्राम में चल रहे एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी कर जांच पड़ताल की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, अमित कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें