फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का महत्व बताया

Tue, 01 Aug 2017 12:52 AM IST
बलिया ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से सोमवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। ब्लॉक संसाधन केंद्र से प्रारंभ होकर रैली नगर क्षेत्र का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षा जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। विधायक धनंजय कनौजिया और खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इसके पूर्व विधायक कनौजिया ने कहा कि बालकों की प्रतिभा के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। इसलिए सरकार ने प्राथमिक शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पाठ्य-पुस्तक, ड्रेस, बैग के अलावा मध्याहन भोजन योजना के तहत बच्चों को अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर जोर दिया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय सीयर, प्राथमिक विद्यालय सीयर, चकिया,  बिठुवां, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के अलावा एक दर्जन से अधिक मदरसों के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें