रतसर में दूर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते नागा बाबा कमेटी के सदस्य।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद पूजा पंडालों में प्रतिष्ठापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ सरयू तट पर प्रशासन की ओर से बनाए गए स्थल पर विसर्जन किया गया।
इस मौके पर पूजा समितियों की ओर से विसर्जन जुलूस निकाला गया। कई किलोमीटर लंबे जुलूस में डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बुधवार को प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया, जो आधी रात के बाद तक जारी रहा। प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला अभी कई दिनों तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।