बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के फरसाटार गांव में अवैध अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : BALLIA
चौकिया मोड़। क्षेत्र के फरसाटार गांव में अवैध अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ग्राम पंचायत की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से ग्राम पंचायत की भूमि को लेकर अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। भूमि के रिकार्ड को खंगाला गया तो पता चला यह भूमि रामलला के नाम से अंकित है। इस पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे लेकर बृहस्पतिबार को नायब तहसीलदार ने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुचे और इस जमीन के कब्जा के बावत जानकारी की। गांव के पूर्व प्रधान द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया। नायब तहसीलदार ने पूर्व प्रधान से जानकारी ली तो उन्होंने इस भूमि के कब्जे को लेकर इनकार कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान ने इस जमीन को लेकर तत्काल इकरारनामा भी दे दिया। इकरारनामा के बाद नायब तहसीलदार ने इस भूमि पर जेसीबी लगवाकर अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया।