बलिया। बोर्ड परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बेसिक नियम और फॉर्मूले का अभ्यास करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक ही नियम और फॉर्मूले से चार से पांच सवाल हल किए जाएं तो वह आसानी से समझ में आ जाते हैं। न्यूमेरिकल्स का अभ्यास जरूर करें। न्यूमेरिकल्स का अभ्यास करने के लिए अभी शिक्षकों की मदद ली जा सकती है।
12वीं के विद्यार्थियों का 70 नंबर का लिखित प्रश्नपत्र होता है। इसे कम समय में आसानी से हल किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को सूत्र याद रखना बहुत आवश्यक है। महत्वपूर्ण टॉपिक के सूत्रों को अलग कागज पर लिख लें और दिन में कम से कम चार से पांच बार उनको बोलकर पढ़ लें। इससे उन्हें याद करना और फिर न्यूमेरिकल हल करना आसान हो जाएगा। प्रश्नपत्र में न्यूमेरिकल्स का कम से कम 40 फीसदी हिस्सा होता है। इसलिए इनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
ये हैं महत्वपूर्ण टॉपिक
विद्युत आवेश, विद्युत क्षेत्र के अंदर विशेष रूप से विद्युत बल की सहायता से विद्युत शीलता का विमीय समीकरण निकालना सीख लें। इसमें से विद्युत क्षेत्र की तीव्रता और मात्रक को भी पूछ लिया जाता है। कुलाम का विद्युत चल संबंधी नियम भी प्रश्नपत्र में आता है। विद्युत के लिए निरीय स्थिति में विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र निकालना, महत्तम बल आपूर्ण निकालना, विद्युत फलक्स, गौस का नियम, अनंत समतल पर आवेशित अचालक प्लेट के समीप विद्युत क्षेत्र की तीव्रता को पढ़ना है। विद्युत विभव तथा विद्युत विभांतर, किसी विद्युत द्विध्रुव की अधीय स्थिति में किस बिंदु पर विद्युत विभव का सूत्र, समानंतर प्लेट संधारित्र को धारिता का सूत्र, सम विभय पृष्ठ, समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता का सूत्र निकालना, अनुगमन वेग, किरचीस का नियम, व्हीट स्टोन सेतु, धारामापी की सुग्रहिता, स्वप्रेरण, फेराडे का नियम, प्रत्यावर्ती धारा आदि यह टॉपिक है, जो अमूमन प्रश्नपत्र में आते हैं।
ये तरीके अपनाकर आसान करें पढ़ाई
-पाठ्यक्रम को अपने दिन के हिसाब से बांट लें। उसका अभ्यास बार-बार करते रहें।
-रविवार को सप्ताह में पढ़े गए सभी चैप्टर को लिखकर जरूर याद कर लें।
-परिभाषा, बीमा और सूत्र पर विशेष ध्यान दें, यह बहुविकल्पीय या फिर अति लघु उत्तरीय सवालों में पूछे जाते हैं।
-भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए डायग्राम बनाना जरूर सीख लें।
-प्रकाश के चैप्टर से संबंधित चित्र विद्यार्थी बना लेते हैं, लेकिन प्रकाश की किरणें किधर रहेंगी इस पर ध्यान नहीं देते और अंक कट जाते हैं।
-हर उत्तर के बीच में एक लाइन खाली छोड़े, जिससे परीक्षक उस पर अंक दर्ज कर सकें।
-जो सवाल अच्छे से याद है, पहले उसे हल करें।
भौतिक विज्ञान के सवालों को रटकर याद नहीं किया जा सकता है, बल्कि अवधारणा को समझकर हल करने से अच्छे अंक मिलते हैं। -अलका पांडेय, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, बलिया।
गौस का प्रमेय आदि टॉपिक को अच्छे तरीके से पढ़ लें, यह परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है। 50 फीसदी अंक थ्योरी के होते हैं। इसलिए इसे पढ़ें।-शशि कुमार सिंह, प्रधानाचार्य,कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया।