फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सुलुई विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उप खण्ड अधिकारी प्रथम को पत्रक सौंपा। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन कर वृहद आन्दोलन किया जायेगा। पत्र में आरोप लगाया कि एक माह से इस विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विद्युत आपूर्ति होते ही 10 मिनट के अंदर ही ट्रिप कर विद्युत आपूर्ति बंद हो जा रही है। जिससे किसानों की फसलें सूखने की कागार पर है। पत्रक सौंपने वालों में परमात्मा शर्मा, लल्लन तिवारी, रामनाथ शर्मा, मनीष कुमार तिवारी, अवधेश तिवारी, लक्ष्मी नरायण तिवारी, शिव नरायण सिंह, आशुतोष, मनोज शर्मा, बालचन्द प्रजापति, अभिनव तिवारी, विकाश तिवारी, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें