फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आवश्यकता पड़े तो एक लेयर और जीओ बैग लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़/दया छपरा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को दूबेछपरा में बाढ़ और कटान रोकने के लिए हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हमेशा अलर्ट मोड पर रहें। हमेशा तटबंधों पर निगरानी बनाए रखें।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि जल्द ही बाढ़ का पानी डेंजर बिंदु तक पहुंचने की संभावना है। इसके लिए, बाढ़ खंड के समस्त अभियंता अपनी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद हैं। जिलाधिकारी ने गंगा किनारे के लोगों से बातचीत की और वहां हुए कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी संतुष्टि के बारे में पूछा। लोगों ने वहां बने ठोकरों और जिओ बैग में बालू भरकर हुए कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की।
जिलाधिकारी ने गांव के लोगों को सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्याें में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को जान माल की क्षति से बचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड में रखें। लोगों को शुद्ध पानी, प्रकाश व्यवस्था जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं का हमेशा ख्याल रखने को निर्देश दिया।
विज्ञापन

गोपालपुर स्थित कन्हाई ब्रह्म बाबा के स्थान पर हो रहे कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया। बाढ़ विभाग के कार्य को देखने के बाद कहा कि आवश्यकता हो तो एक लेयर और जिओ बैग लगाएं। कटान आबादी की तरफ नहीं हो। एसडीएम आत्रेय मिश्र को निर्देश दिया कि बाढ़ कटान से निपटने के लिए हर चीज की तैयारी पहले से पूरी होनी चाहिए। लेखपाल, सचिव और दो कांस्टेबल की ड्यूटी 24 घंटा लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें