जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बलिया-छपरा रेल खंड पर सरयू नदी पर स्थित रेलवे पुल पर बीते मंगलवार की देर रात एक अधेड़ किसी अज्ञात ट्रेन से कट गया था। बुधवार की सुबह शव को बैरिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया था। शव की शिनाख्त गुरुवार को बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी रामायण चौधरी के रूप मृतक के पुत्र अरविंद कुमार साहनी द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि मेरे पिता कुछ मंद बुद्धि के थे और दो दिनों से घर से निकले हुए थे।