फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि कोई भी वादकारी न्याय से वंचित न रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि कोई भी वादकारी न्याय से वंचित न रहे और यह महसूस करे कि मुझे न्याय मिला। उक्त उदगार नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने पदभार संभालने के उपरांत अनौपचारिक वार्ता के दौरान व्यक्त दिए।
विज्ञापन

नवागत जिला जज वीडियो ने कॉन्फ्रेंसिंग रूम में अपने सभी मातहत न्यायिक अधिकारियों के साथ देर शाम तक बैठक की। जिला जज 1993 बैच के पीसीएस (जे) न्यायिक अधिकारी हैं। प्रथम पोस्टिंग एटा जनपद में सिविल जज (जूडी) के पद पर हुई। इसके बाद नैनीताल, अमरोहा, बागपत, बहराइच, आगरा तथा झांसी जनपद में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज बने, प्रयागराज, सहारनपुर के उपरांत जालौन(उरई), हापुड़ और फतेहपुर के प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पद पर आसीन रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ सभी न्यायिक अधिकारी, एस ए ओ एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें