फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइकों की टक्कर में पति की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिराहीपुर मार्ग स्थित कटहुरा गांव की राजभर बस्ती के समीप बुधवार की शाम लगभग छह बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हो गईं। हादसे में दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुड़ेरा निवासी ब्रह्मदेव सिंह (60) पत्नी सुशीला सिंह (57) के साथ बाइक से रसड़ा से घर जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों के रसड़ा अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने ब्रह्मदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुशीला सिंह और 25 वर्षीय युवक को बेहोशी की हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें