फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के नागपुर गांव में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच पति ने पत्नी भागमानी देवी को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर लहुलूहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पति देवेंद्र राम और पत्नी भागमानी देवी के बीच किसी बात को लेकर कुछ समय से विवाद चला आ रहा था। सुबह दोनों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। पति देवेंद्र राम ने धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इससे भागमनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद देवेंद्र भाग निकला। गांव वालों ने उसे घायल महिला को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें