फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: होली त्योहार पर हुड़दंग पड़ेगा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली पर हुड़दग करने वालों को रोकने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आठ मार्च को इस वर्ष होली त्योहार मनाया जाएगा। इसपर बवाल करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं। घनी व संवेदनशील आबादी वाले इलाके में पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे किसी तरह का विवाद न हो सके। पुलिस ने डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। डीजे बजाने वालों पर कठोर कार्रवाई पुलिस करेगी। पुलिस विभाग में जवानों व अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी व प्रभारी सभी थानों पर सभ्रांत लोगों संग बैठक कर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों का त्योहार होली मानने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर जिले को छह जोन व 22 सेक्टर बांटा गया है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पीएसी व पुलिस क्यूआरटी के सैकड़ों जवान तैनात रहेगे। सीओ अपने क्षेत्र में कैंप कर होलिका दहन व होली त्योहार पर निगरानी रखेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट व संबंधित एसडीएम को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। वह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे।

होलिका दहन के 59 संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की खास नजर
होलिका दहन पर अगलगी व अन्य किसी भी अप्रिय घटना रोकने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अग्निशमन विभाग के अग्नि सचेतक गांवों में लोगों से खुशी के त्योहार पर हुड़दंगई न कर पारंपरिक तरीके से मनाने को जागरूक कर रहे हैं। जिले में 1587 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 59 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर है। रसड़ा में सबसे अधिक 150 स्थानों पर होलिकाएं जलती हैं। गड़वार में 125, बैरिया 112, भीमपुरा 103, सिकंदरपुर 98, उभांव 97, बांसडीहरोड 91, फेफना 70, पकड़ी 70, बांसडीह 68, सुखपुरा 66, हल्दी 66, दोकटी 59, नरहीं 58, नगर 56, खेजुरी 56, रेवती 52, खेजुरी 56, मनियर 32, सहतवार 31, दुबहड़ 29 व चितबड़ागांव में 23 स्थानों पर होलिका दहन होगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि होलिका दहन स्थानों पर हल्का पुलिस जवान, चौकीदार मुस्तैद रहेंगे। सेक्टरवार मजिस्ट्रेट व सीओ सर्किल, थाना प्रभारी व यूपी-100 की गाड़ियां व अतरिक्त पुलिस फोर्स चक्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें