फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो राशन कब तक चलेगा : रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। विकास खंड के बहेलिया गांव में रविवार को पीडीए चौपाल आयोजित किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा शौचालय, आवास और पांच किलो राशन देती है। पांच किलो राशन कब तक चलेगा। भाजपा आपके बच्चों की गर्दन काट रही है। अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो नौकरी में आरक्षण और आरक्षण में भी प्रमोशन मिलेगा। उन्होंने निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके टिकट पर यहां विधायक बनी हैं, उनके लड़के को योगी आदित्यनाथ थी खाली सीट पर लड़ाया गया था, जिसका प्रभारी मैं स्वयं था। अखिलेश ने पैसा खर्च किया और उनका लड़का चुनाव जीता। संजय निषाद भाजपा में चले गए। उन्होंने अपने भाषण में पटेल नेता अनुप्रिया पटेल, केशव प्रसाद मौर्य सहित आदि भाजपा के सहयोगी दल एवं भाजपा के नेताओं का नाम लिया। इस मौके पर राजगृह यादव, दीवान यादव, उदय बहादुर सिंह, रमाशंकर यादव, नंदू चौहान, नंदू राजभर, अच्छे लाल राजभर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें