फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनचौपाल में उठा आवास व शौचालय का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेजुरी में शुक्रवार को जनचौपाल का आयोजन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) वेद व्यास सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें लोगों ने शौचालय, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि और परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित परेशानियों को रखा। वहीं, तेज बहादुर सिंह और रामबचन द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिलने की शिकायत की। उधर, सैफुद्दीन, प्रभुनाथ, श्याम लाल, सीताराम द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। जबकि अवधेश और विष्णु ने व्यक्तिगत शौचालय नहीं होने की शिकायत की। इस मौके पर प्रधान श्रीकांत राजभर, सुशील चौहान, बब्बन रावत, सत्येंद्र कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें