बैरिया कस्बा को हाटस्पाट जोन घोषित होने के बाद नगर पंचायत स्थित बैरिया-रानीगंज मार्ग को बैरिकेड?
- फोटो : BALLIA
दया छपरा। बैरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदेवा में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरी ग्राम पंचायत को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। शनिवार को सुबह से ही ग्राम सभा में जाने वाले मुख्य तीनमार्गों की बैरिकेडिंग करते हुए सील कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग श्याम सुंदर यादव की देख रेख में एनएच 31 के पांडेयपुर ढाला पर सघन जांच पड़ताल करते हुए सख्ती बरती जा रही है। हर आधे घंटे पर उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार रजत सिंह और बैरिया कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा चक्रमण करते हुए लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम सभा में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति होम डिलीवरी के जरिए कराई जाएगी।