बलिया। लॉकडाउन के चलते ऐसे परिवार जो रोज कमाकर अपने पेट का पालन करते थे उन परिवारों को दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। ऐसे लोगों को बनारस की संस्था होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गूंज संस्था दिल्ली के सहयोग से लगातार राशन की व्यवस्था कराई जा रही है। जिसमें 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, ढाई किलो प्याज व आलू, एक नमक का पैकेट, एक लीटर तेल, मसाला, हल्दी, साबुन, बिस्किट आदि है। खाद्य सामग्री मिलने के बाद इनके चेहरे चमक उठे। मंगलवार को हल्दी थाना क्षेत्र के मजमा मलिकपुरा और धर्मपुरा गांव के लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री दिया गया। होप वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रवि मिश्रा और सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने कहा कि गंगा किनारे के तटीय क्षेत्र के बेहद जरूरतमंद परिवार को भी राशन सामग्री जल्द वितरण किया जाएगा। इस मौके पर होप वेलफेयर संस्था के मनीष सिंह, शिव सिंह, मनजीत सिंह, मोनू सिंह, रवि सिंह, अशोक सिंह, मोना सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन होप वेलफेयर ट्रस्ट के बलिया जिला प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा और गूंज संस्था के प्रतिनिधि नवीन के नेतृत्व में हुआ।