फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बकाया मानदेय के लिए गरजीं आशा बहुएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। सीएचसी रेवती से संबंधित आशा बहुएं अपने बकाया मानदेय को लेकर सोमवार की सुबह सीएचसी के मुख्य गेट को बंदकर गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं। मुखिया पूनम सिंह के नेतृत्व में बैठी आशा बहुओं का कहना था कि 2021-22 में अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक 9 माह का मानदेय 750 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बकाया है। इस सत्र में सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक 15 सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छह माह का मानदेय बकाया चल रहा है, जो नहीं मिला।
विज्ञापन

ब्लॉक से एमआईएस पोर्टल से आशाओं का भुगतान फैन पोर्टल पर जाने के बाद कुछ एक आशा बहुओं का भुगतान नहीं हो पाया है। आशा बहुओं का कहना था कि अपने बकाये मानदेय को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से कहा गया लेकिन भुगतान के बाबत कोई सार्थक पहल नहीं हुई। धरना के लगभग चार घंटों के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जयंत कुमार सीएचसी रेवती पहुंचे।
उन्होंने एडिशनल सीएमओ डा. आनंद कुमार, डा. आरबी यादव, डा. बद्रीराज यादव सहित विरेन्द्र विक्रम सिंह बीसीपीएम को साथ लेकर आशा बहुओं के कुछ प्रतिनिधियों के साथ बात की। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि यह समस्या तकनीकी कारण से है। आशा बहुओं को आश्वस्त किया कि बजट 20 से 25 मई के बीच भेज दिया जाएगा। इसके बाद आशा बहुओं का धरना समाप्त हुआ। धरना में सुमन सिंह, मंजू उपाध्याय, सीमा सिंह, माधुरी देवी, मालती सिंह, सविता तिवारी, रीता सिंह, नीलम दुबे, पिंकी सिंह आदि के अलावा दर्जनों आशा बहुएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें