बलिया ः उत्कृष्ट कार्य के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित कपुरी निवासी सुजीत ओझा।
- फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षी (दीवान) की नौकरी करने वाले सुजीत कुमार ओझा को बेहतरीन सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। दीवान सुजीत ओझा जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के कपुरी गांव निवासी स्व. चंद्रशेखर ओझा के पुत्र हैं। गृह मंत्रालय द्वारा मेडल मिलने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान अभय वर्मा ने उन्हें दूरभाष पर बधाई दी। बता दें कि सुजीत चंदौली जनपद में मुगलसराय कोतवाली में हैं। सुजीत समेत चंदौली में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला है। बलिया निवासी इस प्रधान आरक्षी की सफलता पर पूरे जिले को गर्व है। 1993-94 बैच के इस पुलिसकर्मी को जीआरपी में तैनाती के दौरान मुगलसराय जीआरपी स्टेशन पर बेहतरीन सेवा के लिए पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है। पुलिसकर्मी को शीघ्र ही किसी उच्चाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंदौली ने भी पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को बधाई दी है।