लोकनायक जेपी की जयंती पर कार्यक्रम की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की उस प्रतिमा का भी अवलोकन किया गया जिसका अनावरण गृहमंत्री को करना है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यह कार्यक्रम यूपी और बिहार का नहीं है बल्कि पूरे देश का है। कार्यक्रम के बाद देश में विशेषकर बिहार में एक नए राजनीतिक वातावरण का सृजन होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न कार्यक्रमों में भाग के लिए बलिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, कराची या इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस की सरकार में ही ये हिस्सा देश से विभाजित हुआ था। उसके बाद से तो कोई विभाजन नहीं हुआ है।
उन्होंने राजस्थान और अन्य राज्यों में सियासी हलचल का हवाला देते हुए तंज कसा और कहा कि कांग्रेस को परिवार जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए। उन्हें अपने परिवार को जोड़ने के लिए काम करना चाहिए। भूपेंद्र चौधरी ने ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए।