फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के आमघाट गांव निवासी होमगार्ड जवान विजय शंकर यादव 49 पुत्र स्व श्रीराम यादव की सड़क हादसे में दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी ढाला समीप सोमवार की रात्रि हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आमघट गांव निवासी होमगार्ड जवान विजय शंकर यादव की दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्याशी ढाला अंतर्गत इलाहाबाद बैंक के समीप रात्रि ड्यूटी लगी थी। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र पवन कुमार यादव 26, सावन कुमार यादव 24, सिद्धार्थ यादव 18 व पुत्री प्रियंका कुमारी 18 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें