बैरिया। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने हॉटस्पॉट गांव करमानपुर में आवश्यक सामानों की होम डिलिवरी के लिए दुकानदारों को अनुमति दी है। किराना स्टोर भृगुनाथ पांण्डेय मोबाइल नंबर 9653067438 व तुलेश कुमार वर्मा 9839416263, सब्जी दुकानदार शिवजी वर्मा 6391127463 व भरत वर्मा 6392466386 तथा दवा दुकान पांडेय मेडिकल स्टोर 9451350181 व मौर्य मेडिकल स्टोर 9919692336 को चयनित किया है। यह दुकानदार ग्रामीणों के फोन करने पर जरुरी सामानों की होम डिलीवरी करेंगे। हालांकि हॉटस्पॉट गांव घोषित होने के 24 बाद तक गांव को सील नहीं किया गया था और करमानपुर चट्टी की सारी दुकानें खुली रहीं। इस बाबत उपजिलाधिकारी ने बताया कि एडीओ पंचायत को तत्काल हॉटस्पॉट गांव को सील कराने का आदेश दिया गया है।