फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नागपंचमी पर निकाल गया ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा/इंदरपुर। नागपंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को सायंकाल नगर पंचायत में ऐतिहासिक विशाल महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। महावीरी झंडा में महावीर जी, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की आकर्षक एवं भव्य झांकी जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी।
विज्ञापन

जुलूस पुरानी दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए गड़वार मोड़, भीमपुरा मार्ग, बेल्थरारोड मार्ग, सिकंदरपुर मार्ग स्थिति काली स्थान पहुंचकर समाप्त हो गई। महावीरी झंडा को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस में हाथों में केसरिया झण्डा लिए हुए डीजे के भक्ति धुन झूमते नाचते हुए युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
कृष्ण रास का सजीव मंचन देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो जा रहे थे। लोगों द्वारा जगह जगह महावीर जी एवं अन्य झांकियों का पूजन किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, राजीव सिंह चंदेल, मुन्ना गोंड, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी, मुन्नू गोड, अंजनी गोड, राजू चौहान, आकाश चौरसिया, कृष्ण कुमार कुशवाहा, शशि जायसवाल आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में भीमपुरा, उंभाव पुलिस एवं पीएसी चौकस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें