फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानान्तरण नीति के विरोध में दो घंटे हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चिकित्सा महासभा उत्तर प्रदेश के आह्लान पर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम के तहत संयुक्त कर्मचारी, चिकित्सक, मातृ-शिशु एवं परिवार परिषद कल्याण महासभा के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसमें सरकार के स्थानांतरण नीति का विरोध किया गया। इसके कारण जिला अस्पताल में पैथालॉजी समेत कई सेवाएं प्रभावित रहीं। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार स्थानांतरण नीति वापस नहीं लेती है तो सोमवार को महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र पांडेय, हेमंत कुमार सिंह, आर बी यादव, रितेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अविनाश चौरसिया, प्रवीण त्रिपाठी, जीके दुबे, संतोष शर्मा, शंभू यादव, अजय रावत, गीता देवी, उर्मिला तिवारी, बृजेश सिंह आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह ने किया। रसड़ा सीएचसी पर पर भी स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कुष्ठ कर्मचारी परिषद के जिला कोषाध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने कहा कि कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों की मौत हुई है। कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबरन तबादला किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों में स्वास्थ्य कर्मियों को एक-एक महीने का वेतन दिया गया लेकिन यहां अब तक मूल वेतन का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया। डा. राकिफ अख्तर, डा.अमित वर्मा, अरुण शर्मा सत्येन्द्र पाण्डेय, आशुतोष सिंह, एसएन त्रिपाठी, सुमन्त यादव, गिरीश सिंह, गुंजा सिंह, शिवम सिंह, विनय राय, पंचमी राम, चन्दन,अवधेश यादव, लल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें