सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में दो घंटा कार्य ठपकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार से मांग की कि सामान्य स्थानांतरण के बजाय समायोजन किया जाए। साथ ही अन्य लंबित मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए ताकि कर्मचारी और अधिकारी इस कोरोना महामारी से डटकर मुकाबला कर सकें। इस मौके डीपीआरए अध्यक्ष बलिया अनिल कुमार राय, डॉ. बीपी यादव, डॉ. मनीष जायसवाल, रामविनय राय, रीना सिंह, रामतीर्थ, अशोक राय आदि उपस्थित रहे।