फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी ने महिला को दिया खून

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पर तैनात चंद्रशेखर नगर निवासी सुशील कुमार ने एक महिला को एक यूनिट ब्लड देकर उसकी जान बचाई। इस दौरान सुशील ने बताया कि सुखपुरा निवासी शंकर गुप्ता ने अपनी बहन अनिता को विगत चार दिनों से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। अनिता के इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे एक यूनिट ब्लड चढ़ाने की सलाह शंकर गुप्ता को दिया। इस दौरान शंकर गुप्ता ने अपनी बहन के लिए एक यूनिट ब्लड के लिए कई लोगों से कहा। लेकिन ब्लड ग्रुप का मिलान होने के चलते शंकर को ब्लड नहीं मिल पा रहा था। शंकर गुप्ता ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहर ि प्रताप शाही से मिलकर दी। उन्होंने मुख्य चिक1ित्सा अधिकारी डा. पीके मिश्र को एक यूनिट ब्लड मुहैया कराने का निर्देश दिया। जिस पर सीएमओ डा. मिश्र ने जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीके सिंह को एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था कराने का आदेश दयिा। लेकिन ब्लड बैंक में बी पाजिटिव ग्रुप का ब्लड न होने से एक बार शंकर फिर निराश हो गया। इस दौरान किसी ने शंकर गुप्ता को सलाह दिया कि वे सोशल मीडिया पर बी पाजिटिव ग्रुप वाले लोगों से आग्रह करें। जिस पर चंद्रशेखर नगर निवासी सुशील कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के बाद रविवार को जिला अस्पताल पहुंच एक यूनिट ब्लड दयिा। उन्होंने बताया कि हमारे एक यूनिट ब्लड से किसी की जिंदगी बच जाती है तो यह हमारा सौभाग्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें