फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 50 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 50 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में लगभग 33 लाख की लागत से उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। शासन से कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इन ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। एनएचएम के डीपीएम आरबी यादव ने बताया कि कुल 50 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाना है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट, आशा और एएनएम की तैनाती की जाएगी। ग्राम पंचायतों का चयन कर जिला प्रशासन को सूची सौंप दी गई है। अब उनके द्वारा इन गांवों में जमीन उपलब्ध कराने के बाद स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें