मलेरिया विभाग के मुख्य गेट के समी फेंका गया प्रयोग किया हुआ पीपी किट, मास्क सहित अन्य सामग्री।
- फोटो : BALLIA
बलिया। बुधवार को सीएमओ आवास के मेन गेट के सामने फेंके गए मेडिकल वेस्ट और प्रयोग किए गए पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स आदि से संबंधित खबर अमर उजाला के 23 जुलाई के अंक में प्रकाशित होने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा नींद से नहीं जागा। बृहस्पतिवार को फिर सीएमओ आवास के बगल में स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र (एटीसी) के मेन गेट पर वैसी ही हरकत दोबारा की गई। एक बोरी में भरकर कोरोना संक्रमित की जांच के दौरान प्रयोग किया गया पीपीई किट, मास्क और ग्लब्स फेंका मिला। इससे मोहल्लावासियों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा मलेरिया विभाग के मेन गेट के बगल में भी इसी प्रकार की हरकत की गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो कुछ अराजक तत्वों द्वारा नवागत सीएमओ को बदनाम करने की नियत से इस प्रकार की हरकत की जा रही है।