बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय दत्तपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिकान्त गौतम को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। इन पर विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई का कूटरचित फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का आरोप लगा है। बीएसए ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई आदि के लिए कूटरचित फोटोग्राफ्स प्राथमिक विद्यालय दत्तपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिकान्त गौतम ने उपलब्ध कराए थे। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह करेंगे। 15 दिन के जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।