फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरित नहीं करने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय दुमदुमा के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। निलंबित प्रधानाध्यापक को बीआरसी हनुमानगंज से सम्बद्ध किया गया है। इन पर कोविड 19 कॉल में बच्चों के लिए खाद्यान्न का वितरण शत-प्रतिशत न करने और चतुर्थ चरण की धनराशि बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि नहीं भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

बता दें कि प्राथमिक विद्यालय दुमदुमा पर एक कमरे में 29 बोरी मिड डे मील का खाद्यान्न रखा होने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने न सिर्फ जांच बैठा दी, बल्कि बुधवार को स्वयं जांच करने स्कूल पर पहुंच गए। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक आफताब आलम को निलंबित कर बीआरसी से सम्बद्ध कर दिया। साथ ही प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह सुनील कुमार चौबे व जिला समन्वयक (एमडीएम) अजीत पाठक को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें