फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक चलाते समय बना रहे थे रील, हो गया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव के पास बाइक व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक व बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेजा। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के धनिधरा निवासी संजीत कुमार (30) और नवीन कुमार (26) अपने गांव से बैसहां की तरफ आ रहे थे। बैसहां से करंबर की तरफ एक बोलेरो जा रही थी। कुर्थिया गांव के पास बाइक सवारों की बोलेरो से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक चलाते समय रील बना रहे थे। सामने से आ रही बोलेरो नहीं दिखी। इससे आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें