फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की उतरती लहरों से हो रही कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर घटाव का सिलसिला बना हुआ है। पिछले एक पखवारे से नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 64.140 मीटर दर्ज किया गया। जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है। उतरती लहरों से कटान भी हो रहा है।
विज्ञापन

लाल निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी के जलस्तर में घटाव के बावजूद लोग परेशान हैं। हालांकि आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। आधा-आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। फिर भी नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर लोग सशंकित हैं। बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में अभी भी फैला हुआ है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई है। हाहानाला से चैनपुर गुलौरा, टंगुनिया तक कई किलोमीटर भू-भाग में पानी अभी भी लगा हुआ है। चैनपुर गुलौरा, टगुनिया गांव के सामने टीएस बंधा से सटकर अभी भी नदी का पानी लगा हुआ है। चैनपुर गुलौरा के कब्रिस्तान तक नदी का पानी लगा हुआ है। तुर्तीपार, हल्दीरामपुर और हाहानाला रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बना हुआ है। तुर्तीपार गांव के माली और मल्लाह बस्ती में नदी का पानी लगा हुआ है। गुलौरा-मठिया के शिव मंदिर और बेल्थरा बाजार के मंदिर को स्पर्श करते हुए नदी का पानी बह रहा है। इसके साथ ही तटवर्ती कुछ क्षेत्रों में कटान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें